दुकान में घुसकर परिवार पर पत्थरों से हमला, तीन लोगों की हालत गंभीर

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के डबुआ में एक किराना दुकान पर हमला हुआ। कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर दुकानदार और उसके परिवार पर पत्थर बरसाए। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

faridabad family attacked with stones inside shop three seriously injured

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

डबुआ थाना क्षेत्र में एक किराना दुकान पर देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर दुकानदार और उसके परिवार पर हमला कर दिया। घटना 17 अप्रैल की रात करीब 8 बजे की है, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस विवाद का पता नहीं चला है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित मुकुल तायल, निवासी डबुआ कॉलोनी, के अनुसार उनके घर में ही किराने की दुकान है, जहां उनके पिता तेजप्रकाश तायल बैठते हैं। घटना के समय मुकुल घर के अंदर थे, तभी उन्हें पिता के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो पड़ोसी प्रशून महेश्वरी अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर उनके पिता के साथ लात-घूंसे और पत्थरों से मारपीट कर रहा था।