Pandit Jawaharlal Nehru Colleges New Building To Be Ready By December 6 year Wait To End
कॉलेज की नई बिल्डिंग दिसंबर तक होगी तैयार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
फरीदाबाद के सेक्टर-16ए में पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि यह बिल्डिंग इस साल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। छह साल पहले शुरू हुआ यह निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को अब नई बिल्डिंग का इंतजार है।
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-16ए स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज की नई बिल्डिंग के लिए इंतजार इस साल के अंत तक खत्म होने का उम्मीद है। फिलहाल बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और दिसंबर तक बिल्डिंग तैयार होने की बात कही जा रही है। करीब छह साल पहले काम शुरू हुआ था और एक साल में पूरा होना था, लेकिन बिल्डिंग के लिए अब भी इंतजार करना पड़ रहा है।