n NBT न्यूज, रेवाड़ी : कोनसीवास रोड एरिया में बनीं झुग्गियों में रविवार को आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। आग ने निकट के एक घर को चपेट में ले लिया। जिससे घर में रखे ऐसी व फ्रिज जल गए। जानकारी के अनुसार झोपड़ियों से गैस सिलिंडरों के फटने की आवाजें भी आईं। सूचना मिलते ही शहर थाना के प्रभारी सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूबे सिंह ने कहा कि आग में लोगों का काफी सामान भी जल गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

