n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : कुरूक्षेत्र से चलकर खजुराहो तक जाने वाली 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार की शाम हालात पूरी तरह बिगड़ गए। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि जनरल कोच में जगह न मिलने पर लोग स्लीपर और एसी डिब्बों में जबरन घुस गए। यात्रियों के न चढ़ पाने के कारण किसी ने चेन पुलिंग कर दी, जिससे करीब पांच मिनट तक ट्रेन प्लैटफाॅर्म नंबर तीन पर खड़ी रही। इस ट्रेन में भीड़ इतनी अधिक थी कि सैकड़ों की संख्या में यात्रियों को ट्रेन छोड़नी पड़ा गई। एक्सप्रेस का फरीदाबाद पहुंचने का समय करीब 6 बजकर 31 मिनट पर है। लेकिन शनिवार को ये ट्रेन करीब 58 मिनट की देरी से पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के प्लैटफाॅर्म नंबर तीन पर रुकते ही चढ़ने के दौरान यात्रियों में जमकर धक्का-मुक्की हुई।

