कालिंजर किले के लिए रवाना हुए 65 बाइक राइडर्स

नवभारतटाइम्स.कॉम
65 bikers depart for kalinjar fort promoting adventure tourism in up
n NBT न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने और कम चर्चित ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्थलों को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए पर्यटन विभाग ने ‘ द राइडिंग चैप्टर्स : विजिट माय स्टेट’ अभियान शुरू किया। रविवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ के 1090 चौराहे से 65 बाइक राइडर्स के दल को हरी झंडी दिखाकर बांदा स्थित कालिंजर किले के लिए रवाना किया।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश पर्यटन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि बुंदेलखंड के प्राकृतिक परिवेश और मानसून को ध्यान में रखकर यह यात्रा बनाई गई है। करीब 330 किमी लंबी यह यात्रा कानपुर, बिंदकी और बांदा होते हुए कालिंजर पहुंचेगी और अंतिम पड़ाव चित्रकूट होगा। इस अवसर पर महानिदेशक पर्यटन डॉ. वेदपति मिश्रा, यूपीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार, उपनिदेशक कीर्ति मौजूद रहे।