Say No To Drugs Life Will Smile Lucknow Youth Pledge To Stay Drug free
नशे को कहें न, मुस्कराएगी जिंदगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत शहर में कई जागरूकता कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में श्री रामचंद्र मिशन के हार्टफुलनेस संस्थान से भी सैकड़ों युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बाल निकुंज इंटर कॉलेज एवं बीकेटी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
हार्टफुलनेस संस्थान परिसर में विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने युवाओं से नशामुक्त एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हार्टफुलनेस के हेल्प प्राग्रोम में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को डॉ. नीरज बोरा ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए। युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान
नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय, शिक्षकगण, कर्मचारियों और एनएस स्वयंसेविकाओं ने पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना। पीएम ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
‘सेवा, ज्ञान से भरें जीवन का खालीपन’
ब्रह्माकुमारीज़ आध्यात्मिक संगठन ने भी नशा मुक्ति कार्यक्रम में सहभागिता की। सुल्तानपुर रोड, गुलज़ार उपवन स्थित ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र में हुए कार्यक्रम के मुख्य जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने युवाओं को जीवन का खालीपन नशे के बजाय सेवा, ज्ञान और सफलता से भरने की प्रेरणा दी।
नशा युवा शक्ति के लिए बड़ा खतरा
निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद ने युवाओं से कहा कि नशा युवा शक्ति के लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभरा है। यह जीवन का सर्वनाश कर देता है।
छात्रों ने ली डिजिटल शपथ
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत हुए कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक बनाने का संकल्प लिया।
स्टूडेंट्स को नशा मुक्त मित्र बनाया
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विवि में भी नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। विवि में छात्रों को नशा मुक्त मित्र बनाया गया।