Bjp Government Closed Over 26000 Government Schools Serious Allegation By Akhilesh Yadav
भाजपा सरकार में बंद हुए 26,000 से अधिक सरकारी स्कूल: अखिलेश
Contributed by: Anand.Tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : विधानमंडल का मॉनसून सत्र हंगामेदार होने वाला है। इसके संकेत रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिए। सपा मुखिया ने रविवार को योगी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ना चाहती है। उन्होंने एक बार अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल में 26 हजार स्कूल बंद हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को लाभ पहुंचाने के लिए मर्जर के नाम पर 26,386 स्कूल बंद किए हैं। इसी प्रकार कक्षा एक से आठ तक के 1.40 लाख शिक्षकों के स्वीकृत पदों को सरकार ने कम कर दिया है। प्राइमरी स्कूलों के 62,465 शिक्षकों की संख्या कम हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सात हजार स्कूलों में बिजली नहीं हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सपा अध्यक्ष ने भगवान राम और हनुमान जी का किरदार करने वाला कलाकारों को 51 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इनमें वह कलाकार भी शामिल थे, जिन्हें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले के सामने हनुमान जी बनाकर नृत्य करवाया गया था।