lead_क्या सस्ती नहीं होगी होम लोन की EMI?

नवभारतटाइम्स.कॉम
what will be the impact on home loan emi big report comes before rbi meeting
n NBT रिपोर्ट, मुंबई

हर बार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक से लोगों को ईएमआई कम होने की उम्मीद रहती है। इस महीने भी आरबीआई की मीटिंग होने वाली है। ऐसे में करोड़ों लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या उनकी ईएमआई कम होगी? हालांकि MPC की मीटिंग से पहले SBI की रिसर्च रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल RBI के Repo Rate में कटौती करने की संभावना काफी कम है। ऐसे में होम लोन की EMI में तत्काल राहत मिलने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया कि जुलाई के दौरान 35 अरब डॉलर की कैपिटल इनफ्लो हुई, जिससे 24 जुलाई तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 12.5 अरब डॉलर बढ़ गया है। ऐसे में रिपोर्ट का मानना है कि RBI रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं कर सकती है। बता दे कि RBI की MPC की बैठक 3 से 5 अगस्त के बीच होगी और 5 अगस्त को ही नीतिगत फैसलों की घोषणा की जाएगी। वहीं महंगाई के बढ़ते जोखिमों और FCNR(B) जमा योजना पर रुख को लेकर प्रतीक्षा के बीच RBI अपनी अगस्त की मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर रीपो रेट को यथावत रख सकता है। देश के 10 अर्थशास्त्रियों और ट्रेजरी प्रमुखों के एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है।

ज्यादातर उत्तरदाताओं का अनुमान है कि केंद्रीय बैंक भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और असमान मॉनसून से महंगाई के बढ़ते जोखिमों के बीच आक्रामक रुख अपनाते हुए अपनी नीतिगत स्थिति को ‘न्यूट्रल’ बनाए रखेगा।