Ashiyana Sub inspector Arrested On Sexual Exploitation Charges Developed Relations With Victim Under Guise Of Rape Case Investigation
यौन शोषण के आरोप में आशियाना का दरोगा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : दुष्कर्म के मुकदमे की विवेचना के दौरान युवती का यौन शोषण करने के आरोप में घिरे आशियाना थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित उपनिरीक्षक के खिलाफ दुष्कर्म, लूट, मारपीट, अपमान और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मानकनगर निवासी युवती ने बस्ती निवासी अखिलेश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज यह मामला जांच के लिए आशियाना थाने आया था। जांच के दौरान आशियाना थाने में तैनात SSI धर्मवीर शाही ने युवती को पूछताछ के लिए बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि मार्च 2026 में SSI ने बताया कि मामला पुराना होने के कारण साक्ष्य जुटाने के लिए शारीरिक संबंध बनाना जरूरी है।