'जीवन साथी' ऐप पर RBI कर्मी बन तय की शादी, 8 लोगों को ठगा

नवभारतटाइम्स.कॉम
fraud on jeevan saathi app by posing as rbi employee millions defrauded from 8 people police investigation ongoing
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : शादी के लिए वर की तलाश कर रही बाराबंकी की युवती मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी का शिकार हो गई। गोमतीनगर विस्तार निवासी सुमित शर्मा ने खुद को आरबीआई कर्मचारी बताकर रिश्ता तय किया। सगाई में युवती के परिवार ने 5 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी समेत लाखों के जेवर दिए। बाद में सुमित और उसके परिवारीजनों ने सरकारी बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर 4.86 लाख रुपये और ऐंठ लिए।

जांच पड़ताल में पता चला कि सुमित पहले से शादीशुदा है और पहली पत्नी व बच्चे के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपित दिल्ली, हल्द्वानी, पश्चिम बंगाल और बाराबंकी की सात युवतियों से शादी के नाम पर तथा मैनपुरी के एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर अब तक 8 लोगों से ठगी कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने सुमित, उसके माता-पिता और अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।