Global Fmcg Companies Ready To Increase Investment In India Excited By Strong Demand
ग्लोबल FMCG कंपनियां भारत को लेकर बेहद उत्साहित!
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, मुंबईः ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों ने जून तिमाही में भारत में ग्राहकों की मज़बूत मांग और मार्केट शेयर में बढ़ोतरी की जानकारी दी है। इससे पता चलता है कि भारत लंबे समय तक ग्रोथ का इंजन बना रहेगा। साथ ही, इन कंपनियों ने दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते कंज्यूमर मार्केट में अपनी मौजूदगी मज़बूत करने के लिए निवेश बढ़ाने की योजना भी बताई है। मॉन्डेलिज़ इंटरनेशनल, लोरियल, रेकिट, यूनिलीवर, नेस्ले और कोका-कोला जैसी ग्लोबल कंज्यूमर गुड्स कंपनियां भारत को ग्रोथ के लिए एक अहम मार्केट और भविष्य की ग्रोथ का मुख्य ड्राइवर मानती हैं।
अपनी अर्निंग्स कॉल में, इन कंपनियों के टॉप अधिकारियों ने ग्राहकों की मज़बूत मांग, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग, डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के विस्तार, कम कीमत वाले पैक पर फोकस, डिजिटल और ई-कॉमर्स चैनलों के अच्छे प्रदर्शन और भारत में अलग-अलग कैटेगरी में मार्केट शेयर बढ़ने जैसी बातों का ज़िक्र किया है।