Allegation Of Murder Of Son And Staged Suicide Father Suspects Daughter in law
आरोप: बेटे की हत्या कर दिया आत्महत्या का रूप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर 104
चंचल विहार (सूरत कॉलोनी) में प्राइवेट कंपनी के एसोसिएट ऑपरेटर संजीव यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने पुलिस चौकी आनंद गार्डन में शिकायत दर्ज कराते हुए बहू और उसके कुछ साथियों पर हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। दरअसल, अमृतसर के राम सेवक यादव ने पुलिस को बताया हे कि उनका बेटा संजीव यादव गुड़गांव के सेक्टर 104, चंचल विहार में अपनी पत्नी मनप्रीत और 6 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। आरोप है कि 26 और 27 जुलाई की रात उनके बेटे संजीव की हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने बहू पर शक जताया है कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब आठ साल पहले संजीव ने मनप्रीत से प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। कुछ समय से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। फिलहाल जांच की जा रही है।