कैंसर संस्थान में HIS के बिना काउंटरों पर लग रही कतार

नवभारतटाइम्स.कॉम
कैंसर संस्थान में HIS के बिना काउंटरों पर लग रही कतार
n NBT न्यूज, लखनऊ : सुल्तानपुर रोड स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (HIS) नहीं होने का खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। दवा लेने से लेकर जांच और विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत इलाज की प्रक्रिया तक, हर कदम पर मरीजों को कई काउंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और गंभीर रोगियों के परिजनों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

चार काउंटरों पर लगानी पड़ रही लाइन: संस्थान में एचआरएफ (HRF) से दवा लेने के लिए मरीजों को चार अलग-अलग काउंटरों पर प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। पहले काउंटर पर बिलिंग होती है, इसके बाद दूसरे काउंटर पर भुगतान जमा किया जाता है। तीसरे काउंटर पर पर्ची जमा करनी होती है और चौथे काउंटर से दवा मिलती है। इस पूरी प्रक्रिया में आधे से लेकर एक घंटे तक का समय लग जाता है। अगर यहां HIS सिस्टम होता तो लाइन नहीं लगानी पड़ती।