Colleague Launches Life threatening Attack On Youth In Bharti Airtel Company Serious Injuries To Head And Legs Case Registered
सहकर्मी ने युवक पर हमला कर मारपीट की, केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, मानेसर : IMT मानेसर सेक्टर-8 में भारती एयरटेल कंपनी में मामूली कहासुनी के बाद एक कर्मचारी ने अपने ही सहकर्मी पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
दरअसल, दिल्ली के जैतपुर के रहने वाले शिवम कुमार सेकटर-8 की कंपनी में काम करते हैं। शिवम कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच कंपनी परिसर में ही उनके सहकर्मी तरुण डागर ने डंडे से उन पर अचानक हमला कर दिया। अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह शिवम को बचाया। आरोप लगाया कि तरुण जाते-जाते शिवम को जान से मारने की धमकी दे गया। वारदात के बाद शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चोटों को गंभीर बताया। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर पुलिस ने आरोपी तरुण के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।