Double Dose Of Fake Medicines In Cyber Hub Gurgaon Becomes Hub For Fake Medicine Rackets 12 Arrested
साइबर हब में नकली दवा का ‘डबल डोज़’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nदीपाली श्रीवास्तव, गुड़गांव
साइबर सिटी और हेल्थकेयर हब के रूप में पहचान रखने वाला गुड़गांव अब नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क को लेकर भी सुर्खियों में है। पिछले चार महीनों में दो बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हो चुका है। हरियाणा फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार प्रदेश में नकली दवाओं के मामलों में हुई 16 गिरफ्तारियों में 12 गुड़गांव से हुईं।ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान की टीम ने तीन साल में कई बड़े रैकेट पकड़े हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब अपराधी सामान्य दवाओं के बजाय महंगी और सीमित उपलब्धता वाली ब्रांडेड दवाओं की हूबहू पैकेजिंग तैयार कर बाजार में उतार रहे हैं। इतना ही नहीं सामने आए मामलों में भारी डिस्काउंट पैटर्न भी देखा गया है।
दिल्ली से UP तक फैला हुआ है नेटवर्क : 2026 में अप्रैल में करीब 70 लाख रुपये के नकली मोनजारो इंजेक्शन बरामद किया गया, जबकि जुलाई में ब्लड प्रेशर की दवा Telma-AM के नकली कारोबार का पर्दाफाश हुआ। इससे पहले 2024 में सेक्टर-39 से गठिया की दवा टोफाजैक की एक हजार से अधिक नकली डिब्बियां और 2025 में नकली सोमाट्रोपेन इंजेक्शन रैकेट पकड़ा गया था। ये नकली इंजेक्शन कुरियर से देशभर में भेजे जा रहे थे। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान का कहना है कि गुड़गांव को नकली दवाओं का हब कहना उचित नहीं होगा।