Forest Workers Ministers Residence Siege Protest For Permanent Jobs Jail Bharo Movement On 10th
वन मज़दूरों ने पक्की नौकरी की मांग पर मंत्री का आवास घेरा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
पक्की नौकरी , 26 हजार रुपये, न्यूनतम वेतन और मस्टररोल प्रणाली बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर रविवार को वन मजदूरों ने कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। इससे पहले कमला नेहरू पार्क में सभा हुई जिसके बाद मजदूरों ने मार्च निकाला। यूनियन ने घोषणा की है कि 10 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। मंत्री ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल को 12 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे हरियाणा सचिवालय में बातचीत के लिए बुलाया है। सभा को वन विभाग मजदूर यूनियन हरियाणा के प्रधान विजय कुमार, महासचिव राजकुमार, वरिष्ठ उपप्रधान रामेश्वर भारद्वाज, सीटू के प्रदेश महासचिव जयभगवान और अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कहा कि कोर्ट के निर्देश के बावजूद कर्मचारियों की मांग नहीं मानी जा रहीं। यूनियन ने 17 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा।