Gurugram Metro Construction Site Lacks Traffic Marshals Commuters Face Traffic Jams
मेट्रो रूट के निर्माणस्थल पर नहीं तैनात हो रहे ट्रैफिक मार्शल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
मेट्रो प्रॉजेक्ट के पहले चरण में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए गुड़गांव मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की ओर से निर्माण एजेंसी को ट्रैफिक मार्शलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। मिलेनियम सिटी सेंटर (MCC) से हीरो होंडा चौक तक निर्माण वाले रूट पर कई जगह बैरिकेडिंग और डायवर्जन के बीच वाहनों का आना-जाना रहता है। उनकी सहायता के लिए कोई ट्रैफिक मार्शल मौजूद नहीं रहता। प्रॉजेक्ट की समीक्षा बैठक के दौरान GMRL ने निर्माण एजेंसी को ट्रैफिक मैनेजमेंट को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे। हालांकि निर्देशों के बाद भी निर्माण रूट पर ट्रैफिक मार्शलों की तैनाती का असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। MCC, साइबर हब, बख्तावर चौक, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक सहित अन्य निर्माण स्थलों के आसपास दिन भर ट्रैफिक का दबाव बना रहता है।