Lucknow Becomes Overall Champion Dominance In State Taekwondo Championship With 44 Gold Medals
लखनऊ बना ओवरऑल चैंपियन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरगी एवं 10वीं पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सर्वाधिक 44 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रोफी अपने नाम की। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो असोसिएशन की देखरेख में लखनऊ जिला ताइक्वांडो असोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ 44 स्वर्ण, 31 रजत व 43 कांस्य सहित कुल 118 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा।