Man Waiting For Bus Crushed By Truck Dies On The Spot
बस का इंतज़ार कर रहे शख्स को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT रिपोर्ट, खेड़कीदौला
थाना एरिया के रामपुरा फ्लाईओवर के पास सड़क पार करने का इंतजार कर रहे शख्स को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। हरदोई के सईजना गांव की सुषमा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:55 बजे वह अपने पति दीपेंद्र कुमार (44) के साथ मानेसर जाने के लिए रामपुरा फ्लाईओवर के पास बस का इंतजार कर रही थीं। तभी दिल्ली से जयपुर की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने दीपेंद्र कुमार को टक्कर मार दी, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया। पत्नी सुषमा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।