स्टोर के लॉकर से चुराए 4.39 लाख रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम
zepto store theft of 439 lakh packer arrested
nNBT रिपोर्ट, सुशांत लोक: सेक्टर-43 के ROF मॉल के बेसमेंट में बने जैप्टो डिलीवरी स्टोर के लॉकर से 4 लाख 39 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी पैकर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ब्लूशील्ड सिक्यॉरिटी कंपनी के एरिया ऑफिसर विजय सिंह ने सुशांत लोक थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ने जैप्टो के स्टोर पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। उनका आरोप है कि 26 जुलाई की रात करीब 12 बजे स्टोर में पैकर अजय कुमार निवासी झुंझुनूं ने सी-ब्लॉक सेक्टर-43 के स्टोर की अलमारी के लॉकर से 4 लाख 39 हजार रुपये नकद चुरा लिए और फरार हो गया। सुशांत लोक पुलिस ने आरोपी अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 42 हजार 600 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।