‘जंग से भारत को हर साल 14 लाख करोड़ की चपत’

नवभारत टाइम्स
corrosion costs india rs 14 lakh crore annually shocking revelation from nomura report
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : हाल ही में आई नोमुरा की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, लोहे और अन्य धातुओं में लगने वाली जंग (Corrosion) की वजह से भारतीय इकॉनमी को हर साल करीब 14.15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह रकम देश की कुल GDP के लगभग 4.3 प्रतिशत के बराबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के अहम बुनियादी ढांचे और औद्योगिक संपत्तियों के खराब होने का असर सीधे देश की आर्थिक सेहत पर पड़ रहा है। अध्ययन कहता है कि अगर भारत जंग-रोधी उपायों को सही ढंग से लागू करे, तो अर्थव्यवस्था को फायदा हो सकता है।