SBI फंड्स का मुनाफा 3% बढ़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम
sbi funds profit rises 3 to rs 873 crore total earnings also increase by 5
पीटीआई, नई दिल्ली: SBI फंड्स मैनेजमेंट ने सोमवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। जून 2026 में खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 3 प्रतिशत बढ़कर 873 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 845 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। कंपनी ने बताया कि उसकी कुल कमाई भी 5 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले साल के 1,324.8 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल जून तिमाही में यह बढ़कर 1,385 करोड़ रुपये हो गई है।