Sps Protest Over Insult To Mp Demand For Action Against Bjp
सपा सांसद के अपमान से आक्रोश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अयोध्या
संसद परिसर के बाहर चढ़ावा चोरी के नाटक से उठा विवाद थम नहीं रहा है। बीजेपी और सपा नेता लगातार एक-दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं। सांसद अवधेश प्रसाद के पोस्टर पर जूते मारने के विरोध में सोमवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। सांसद के बेटे अजीत प्रसाद के साथ ही पारसनाथ यादव और लीलावती कुशवाहा की मौजूदगी में सपाइयों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के दौरान हनुमान जी की वेशभूषा में कलाकार के नृत्य करने और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के भगवा पहनकर मांसाहार खाने का मुद्दा भी उठाया।