Shahjahanpur Student Protest At Navodaya Vidyalaya Allegations Of Indecent Behavior Against Librarian music Teacher
अब शाहजहांपुर में GEN Z और GEN Alpha ने खोला मार्चा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, शाहजहांपुर
रोजा क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को लाइब्रेरियन और संगीत शिक्षक पर गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। GEN Z और GEN Alpha स्टूडेंट्स ने नारेबाजी करते हुए डीएम से शिकायत करने के लिए कलेक्ट्रेट की तरफ कूच कर दिया। जानकारी पर स्कूल स्टॉफ और पुलिस ने पहुंच कर स्थिति संभाली।सुभाष चंद्र बोस चौकी के पास स्टूडेंट्स को रोकर कर पुलिस ने शिकायती पत्र लेते हुए अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि लाइब्रेरियन आए दिन अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसे लेकर प्रधानाचार्य से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरना पड़ा। जानकारी होते ही एसडीएम सदर प्रभात राय विद्यालय पहुंचे और स्टूडेंट्स की शिकायतें सुनने के साथ ही जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम ने विद्यालय में खाने की गुणवत्ता के सथ ही अन्य इंतजाम भी देखे। वहीं, प्रधानाचार्य सत्यपाल गंगवार ने बताया कि स्टूडेंट्स के दो गुटों में विवाद हुआ था। इसके बाद एक गुट ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल पूरी स्थिति नियंत्रण में है।