कांग्रेस ने गुड़गांव से भरी चुनावी हुंकार, बूथ संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram teacher brutally murdered with knife in school 30 stab wounds accused arrested
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह एक महिला शिक्षिका की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद स्कूल परिसर में हुई। आरोपी ने मात्र 40 सेकंड में घटना को अंजाम दिया। उसने शिक्षिका पर 30 बार चाकू चलाए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल शिक्षिका जान बचाने के लिए स्कूल के बाहर की ओर भागीं और मदद के लिए चीखती रहीं, लेकिन कुछ दूरी पर गिर गईं। आरोप है कि हमलावर ने उनके गिरने के बाद भी लगातार चाकू से हमला करता रहा। स्कूल संचालक तेजपाल शर्मा ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने चाकू लहराकर उन्हें भी धमकाया और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकल से फरार हो गया। मृतका की पहचान फिरोजपुर कलां निवासी संध्या के रूप में हुई है, जो सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका थीं। पुलिस ने घटना के दो घंटे के भीतर आरोपी अमित, निवासी गांव कोट को गिरफ्तार कर लिया।
नकाब पहनकर आया था आरोपी: स्कूल संचालक तेजपाल शर्मा के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी अमित चेहरे पर कपड़ा बांधकर स्कूल पहुंचा। उसने स्कूल के गेट पर मौजूद कर्मचारियों से अपना नाम विक्की बताते हुए संध्या का पति बताया और उसे बुलाने के लिए कहा। जैसे ही शिक्षिका मुख्य गेट पर पहुंचीं, आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों को उड़ती धूल-मिट्टी के कारण उसके नकाब पर शक नहीं हुआ।बताया जा रहा है कि आरोपी अमित आवारा किस्म का युवक है और उसकी हरकतों से तंग आकर परिजनों ने उसे अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर रखा है।