बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम
employees strong protest against privatization of electricity corporation warning of statewide strike
nNBT न्यूज, गुड़गांव : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को गुड़गांव के महरौली रोड स्थित बिजली निगम के सिटी डिविजन कार्यालय पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों और इंजीनियरों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली निगम के निजीकरण, एग्री डिस्कॉम बनाने, स्मार्ट मीटर लगाने और गुड़गांव-नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को समानांतर वितरण लाइसेंस देने के फैसले का विरोध किया। इस दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे। उनका कहना था कि बिजली विभाग का निजीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता पवन गोयल ने की, मंच संचालन राकेश यादव ने किया। इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सरोज ने कहा कि बिजली विभाग जनता के टैक्स के पैसे से बनाया गया है, ताकि लोगों को सस्ती और बेहतर बिजली मिल सके और युवाओं को स्थायी रोजगार मिले। उनका आरोप था कि सरकार अब इस व्यवस्था को निजी कंपनियों के हाथों में सौंपना चाहती है, जिसका कर्मचारी डटकर विरोध करेंगे।