Love Marriage Becomes Cause Of Young Womans Death Father Arrested Suspected Honor Killing In Agra
लव मैरिज पर युवती की हत्या, पिता अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, आगरा: आगरा के जैतपुर क्षेत्र के नहटौली गांव में ITBP जवान से प्रेम विवाह करने वाली युवती की पिता ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले की जांच हॉरर किलिंग के एंगल से कर रही है। आरोपित पिता को गिरफ्तार करने के साथ मौके से फरार मां और भाई की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
नहटौली निवासी विमल शर्मा की बेटी अंकिता शर्मा (22) गांव के ही अमित पचौरी से प्रेम संबंध था। आईटीबीपी में तैनात अमित और अंकिता ने इसी साल 23 फरवरी में परिवारीजनों की इच्छा के विरुद्ध कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद अमित ड्यूटी पर लौट गया, जबकि अंकिता मायके में माता-पिता के साथ ही रह रही थी। वहीं, लव मैरिज को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि परिवारीजन रिश्ता खत्म करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन अंकिता तैयार नहीं थी। इसी को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार रात परिवारीजनों ने रस्सी से गला घोंट दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर शव मिला था।