Tragic Accident In Rewari 2 Dead Including Student In Tractor bike Collision Accused Absconding
ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में छात्र समेत 2 की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, रेवाड़ी
झज्जर चौक के पास सोमवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतक छात्र बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बाइक को 50 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। बाद में चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।जानकारी के अनुसार, राजस्थान के कांकर निवासी मोहन लाल पिछले कई महीनों से नगर की पुष्प वाटिका में रह रहे हैं। उनके गांव कांकर में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने उनका बेटा किशन गया था। वह बीए सेकंड ईयर का छात्र था। सोमवार को वह गुड़गांव के नरेंद्र (50) के साथ बाइक से रेवाड़ी आ रहा था। झज्जर चौक पर एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी आरोपी चालक बाइक को 50 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद बेकाबू ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके चलते आरोपी चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए किशन व नरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शहर थाना की गोकल गेट चौकी इंचार्ज सुमन ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।