सड़क के अधूरे हिस्से को पूरा करेगा GMDA

नवभारतटाइम्स.कॉम
new gurgaon road connectivity boost gmda to complete incomplete section
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : न्यू गुड़गांव में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए जीएमडीए ने तैयारी कर ली है। इसके तहत सेक्टर-68 और 69 के बीच सड़क कॉरिडोर के बचे हुए 900 मीटर हिस्से का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। 25.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के तहत अब 900 मीटर लंबी मुख्य सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ-साथ 900 मीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज नेटवर्क बनाया जाएगा। दोनों ओर फुटपाथ भी विकसित किए जाएंगे। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि एक साल के अंदर यह काम पूरा किया जाएगा। यह प्लान शहर के सड़क नेटवर्क में मौजूद एक महत्वपूर्ण मिसिंग लिंक को पूरा करेगा, जिससे आसपास के सेक्टरों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा। दरअसल, यह सड़क लगभग दो किलोमीटर लंबे रोड कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसमें से करीब 1.1 किलोमीटर सड़क का निर्माण पहले ही किया जा चुका है। शेष 900 मीटर हिस्से के निर्माण के बाद इस मार्ग पर बिना रुकावट आवागमन हो होगा।