विदेशी फंड्स के लिए टैक्स छूट

नवभारतटाइम्स.कॉम
tax exemption for foreign investment funds government preparing to ease regulations
पीटीआई, नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जल्द ही संसद में एक नया बिल पेश कर सकती हैं। इस बिल का मकसद भारत से मैनेज होने वाले विदेशी निवेश फंडों (Offshore Investment Funds) के लिए नियमों को आसान बनाना है। सरकार इन फंडों को उनकी दुनिया भर में होने वाली कमाई पर टैक्स छूट देने के लिए जरूरी शर्तों में ढील देने का प्रस्ताव रख रही है। सरकार का लक्ष्य नियमों को सरल बनाना है।