Icici Lombard Launches 25 New Insurance Products On Its 25th Anniversary 5 Firsts In The Industry
25 नए इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स लॉन्च
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: प्राइवेट सेक्टर की प्रमुख नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, ICICI Lombard GIC ने सोमवार को अपनी 25वीं सालगिरह के मौके पर कई नए सॉल्यूशन (कुल 25) लॉन्च किए। कंपनी ने बताया कि इनमें पांच ऐसे सॉल्यूशन शामिल हैं जो इंडस्ट्री में पहली बार पेश किए गए हैं। कंपनी के के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर गोपाल बालचंद्रन ने बताया कि मकसद नए जमाने के प्रोडक्ट बनाना, कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन के जरिए स्पीड और सुविधा को बढ़ाना है।’