$ के मुकाबले रु. छठे दिन मजबूत

नवभारतटाइम्स.कॉम
rupee strengthens against us dollar for the sixth consecutive day gains 12 paise
पीटीआई, मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.15 पर खुला और दिन के दौरान 95.11 से 95.34 के दायरे में रहा। कारोबार के अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती के साथ 95.31 पर टिका। सोमवार तक पिछले छह कारोबारी सत्रों में रुपये ने शानदार वापसी की है और इसमें 3 प्रतिशत से अधिक की मजबूती आई है।