क्या है RBI का प्रस्ताव? :

नवभारतटाइम्स.कॉम
rbis delayed fund transfer proposal an effort to stop digital fraud or a blow to digital payments
यह सुझाव RBI के उस प्रस्ताव के जवाब में आया है, जिसमें केंद्रीय बैंक ने धोखाधड़ी रोकने के लिए 'देरी से पैसा पहुंचने' की बात कही थी। RBI चाहता है कि फर्जी कॉल या डरा-धमकाकर कराए जाने वाले पेमेंट को रोकने के लिए पैसा तुरंत क्रेडिट होने के बजाय कुछ समय बाद पहुंचे। लेकिन बैंकों को डर है कि अगर हर पेमेंट में एक घंटे की देरी होगी, तो लोग डिजिटल पेमेंट छोड़कर फिर से कैश का इस्तेमाल करने लगेंगे।

क्या कहते हैं आंकड़े? : आंकड़े बताते हैं कि डिजिटल फ्रॉड के मामले 2021 में 2.6 लाख थे, जो 2025 में बढ़कर 28 लाख तक पहुंच गए हैं। इस दौरान ठगी गई रकम भी 551 करोड़ से बढ़कर 22,931 करोड़ हो गई है।