Hours long Power Outage In Suncity 76 Due To Technical Fault Causing Great Inconvenience To People
तकनीकी खराबी से सनसिटी-76 में हुई बिजली कटौती
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, सेक्टर-76: सनसिटी-76 सोसायटी के लोग रविवार को दिनभर बिजली संकट से जूझते रहे। घंटों बिजली न रहने से लोगों को परेशानी हुई। देर रात करीब 10 बजे बिजली बहाल हो पाई। DHBVN के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे सोसायटी के आंतरिक LT (लो टेंशन) पैनल में तकनीकी खराबी से फीडर ट्रिप हो गया। सुरक्षा के लिए 33 केवी स्विचिंग स्टेशन की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की।
मामले को लेकर बिजली निगम एसई श्यामबीर सैनी ने कहा कि जांच में स्पष्ट हुआ कि खराबी सोसायटी के आंतरिक विद्युत तंत्र में थी। निगम की बाहरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। सोसायटी की एजेंसी ने मरम्मत के बाद रात करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।