Lack Of Banking Facilities In New Sectors Demand For Solutions Intensifies
नए सेक्टरों में बैंकिंग सुविधा की कमी, समाधान की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, द्वारका एक्सप्रेसवे
शहर के नए विकसित सेक्टरों में तेजी से आबादी बढ़ रही है। लेकिन इसके मुकाबले बैंकिंग सुविधा का प्रसार उतना नहीं हुआ। सेक्टर-79 से 115 तक की कई सोसायटियों में रहने वाले लोगों को कैश निकालने, चेक जमा करने या दूसरी बैंकिंग सर्विस के लिए दूर जाना पड़ता है। जिलास्तरीय बैंकिंग समीक्षा रिपोर्ट (DLRC) ने भी माना गया है कि नए विकसित इलाकों में बैंक की शाखाओं और ATM का नेटवर्क जरूरत के मुकाबले काफी कम है। जिले में 937 बैंक शाखाएं और बड़ा ATM नेटवर्क है, लेकिन इनका अधिकतर हिस्सा ओल्ड सिटी, उद्योग विहार, एमजी रोड और पुराने कमर्शल एरिया में है। द्वारका एक्सप्रेसवे और नए सेक्टरों में सुविधा सीमित है।
इंपिरियल गार्डन सेक्टर-102 निवासी सुनील सरीन का कहना है कि एरिया में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं खुलनी चाहिए। RWA प्रतिनिधियों का कहना है कि नई हाउसिंग सोसायटियों में बड़ी संख्या में लोग शिफ्ट हो चुके हैं। बावजूद बैंक और ATM न खुलने से परेशानी हो रही है। हालांकि लीड बैंक (कैनरा बैंक) के जरिए सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों को नए विकसित सेक्टरों और ग्रामीण इलाकों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।