'एक भी पात्र छात्रवृत्ति से न छूटे'

नवभारतटाइम्स.कॉम
no eligible student should be left out of scholarships chief secretary instructs social welfare department
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : मुख्य सचिव एसपी गोयल ने समाज कल्याण विभाग को छात्रवृत्ति वितरण अधिक प्रभावी बनाने और कोई पात्र विद्यार्थी वंचित न रहने देने के निर्देश दिए। सोमवार की उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान विभागीय समय-सारिणी का पूर्ण पालन करें और मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों, फीस, सीटों तथा जरूरी विवरण पोर्टल पर समय से सही भरें।

विश्वविद्यालयों व एफिलिएटिंग एजेंसियों को नए संस्थानों, पाठ्यक्रमों और सीटों में बदलाव के प्रस्तावों का समयबद्ध सत्यापन कर विवरण मास्टर डेटाबेस में जोड़ने को कहा गया। विभागों से सचिव या विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।