Robs Will Be Built In Place Of 3 Railway Crossings In Rewari Cm Saini Gave Approval Project Worth 207 Crore
रेवाड़ी में 3 रेलवे फाटकों की जगह बनेंगे ROB
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, चंडीगढ़ : रेवाड़ी के लोगों के लिए चंडीगढ़ से अच्छी खबर आई है। लंबे समय से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से रेवाड़ी के लोगों को जल्द राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर के तीन व्यस्त रेलवे फाटकों की जगह रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाने को मंजूरी दे दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई।
इसे हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिजेज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSRDC) तैयार करेगा। इस पर करीब 207.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार का कहना है कि ओवरब्रिज बनने के बाद बार-बार फाटक बंद होने से लगने वाला जाम खत्म होगा। लोगों को बिना रुके आवाजाही की सुविधा मिलेगी। परियोजना के तहत दो लेन और चार लेन के रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार रोड अंडरब्रिज , सर्विस रोड और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे सड़क और रेलवे ट्रैफिक अलग हो जाएंगे।