Sps Accountability To Be Fixed For Negligence In Action Against Criminals Yogi
अपराधियों पर कार्रवाई में लापरवाही पर एसपी की जवाबदेही तय करें: योगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कार्रवाई में लापरवाही के मामलों में नाराजगी व्यक्त की है। सोमवार को जनता दर्शन में आई शिकायतों का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने और मुकदमे में दबाव जैसी शिकायतों पर भी सीएम सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में ऐसे मामले अधिक आ रहे हैं, वहां के पुलिस कप्तान की जवाबदेही तय की जाए।
योगी ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी समस्या का शीघ्रता से निराकरण किया जाए। राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण तत्परता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से किया जाए।