पांच जिलों में 10 प्रॉजेक्ट्स को मंजूरी

Contributed byRanvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम
up rera approves 10 projects in 5 districts investment of 1412 crores and construction of 1632 units
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : यूपी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ( यूपी रेरा ) की 207वीं प्राधिकरण बैठक सोमवार को हुई। इस दौरान पांच जिलों में 10 आवासीय और कमर्शल प्रॉजेक्ट्स को मंजूरी दी।

चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने बताया कि इन प्रॉजेक्ट्स के जरिए यूपी में करीब 1412 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। वहीं, 1632 आवासीय और कमर्शल यूनिट्स का निर्माण होगा। सोमवार को हुई प्राधिकरण बैठक में गाजियाबाद के दो प्रॉजेक्ट, गौतमबुद्ध नगर में तीन प्रॉजेक्ट, लखनऊ में तीन प्रॉजेक्ट, गोरखपुर में एक प्रॉजेक्ट और मुरादाबाद में एक प्रॉजेक्ट का रजिस्ट्रेशन किया गया। अब इन रजिस्ट्रेशन नंबरों का इस्तेमाल कर डिवेलपर इन प्रॉजेक्ट्स के लिए पंजीकरण खोलने के साथ ही विज्ञापन और बिक्री शुरू कर सकेंगे।