Upsssc Calendar 2026 Released 5 Exams In August 22 Recruitments By December
UPSSSC ने जारी किया कैलेंडर, अगस्त में ही होंगी पांच परीक्षाएं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2026 का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। दिसंबर तक 22 भर्तियों की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू प्रस्तावित है। अगस्त में ही पांच भर्ती परीक्षाएं होंगी।
आयोग के कैलेंडर के अनुसार प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा 9 अगस्त 2को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को प्रस्तावित है। अनुदेशक फिटर, आईटी, ड्राफ्टसमैन के लिए इंटरव्यू भी इसी महीने होंगे। सितंबर में आबकारी सिपाही और फॉर्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा 20 सितंबर तारीख को दो पालियों में होगी। वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त वर्ग) की मुख्य परीक्षाएं 27 सितंबर को प्रस्तावित हैं। आयोग ने पीईटी-2026 को अक्टूबर में आयोजित करने की रूपरेखा भी जारी की है। नवंबर में प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गेनाइजर, हवलदार प्रशिक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर भर्ती परीक्षाएं होंगी। वहीं, दिसंबर में लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार, विधान भवन रक्षक एवं अग्निरक्षक तथा कनिष्ठ सहायक टंकण परीक्षा प्रस्तावित हैं।