डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ ग्रामीणों का धरना 113वें दिन भी जारी

नवभारतटाइम्स.कॉम
villagers protest against dumping ground continues for 113th day anger against greater noida authority
nNBT न्यूज, दनकौर

अस्तौली गांव के पास प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का धरना सोमवार को 113वें दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चल रहे आंदोलन में ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि डंपिंग ग्राउंड हटाए बिना आंदोलन समाप्त नहीं होगा। ग्रामीण सूरज भाटी ने बताया कि मार्च में डंपिंग ग्राउंड का दो दिन ट्रायल किया गया था। इस दौरान क्षेत्र में बदबू और गंदगी फैलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। उनका दावा है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा और आसपास के नौ से अधिक गांव प्रदूषण से प्रभावित हुए। 12 अप्रैल से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।