110 Crore Tender Scam Dm Hands Over Work To Pwd Process To Cancel Tender Begins
नगर पालिका से लेकर PWD को सौंपा काम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बाराबंकी: नगर के मुख्य मार्ग के डिवाइडर के लाइट पोलों पर 1.10 करोड़ से डेकोरेटिव लाइट व ट्री आकार की स्टेलेंस स्क्ल्पचर (स्वागतम लिखी लाइट) लगवाने के मामले में खेल सामने आने पर डीएम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। नगर पालिका परिषद नवाबगंज से काम लेकर पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया है। निविदा निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हाे गई है।
एनबीटी ने गुरुवार के अंक में पूरे मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। सात जुलाई को जारी ई-टेंडर के तहत छह अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे, और सात अगस्त को टेंडर खुलने थे। इसके बावजूद डीएम आवास से भारतीय स्टेट बैंक तक डिवाइडर पर स्टेनलेस स्टील स्कल्पचर और डेकोरेटिव लाइट लगाने का कार्य पहले ही होने लगा था। जानकारी पर ईशान प्रताप सिंह अधिशाषी अधिकारी संजय शुक्ला को बुलाकर फटकार लगाने के साथ ही निविदा निरस्त करने के निर्देश दिए। इस मामले में देवा रोड निवासी मो.अजफर जैदी ने भी डीएम को पत्र लिखा था।