व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का नहीं लगा सुराग

नवभारतटाइम्स.कॉम
deadly attack on businessman in indiranagar no trace of attackers even after robbery
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : इंदिरानगर के अमराई गांव स्थित बजरंग चौराहा के पास व्यापारी उमेश चंद्र और उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले व लूटपाट के मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। घटना को कई दिन बीतने के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई की रात उमेश चंद्र (55), उनकी पत्नी शांति देवी और परिवार के अन्य सदस्य घर में सो रहे थे। देर रात बदमाश घर में घुस आए और लूटपाट का विरोध करने पर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी घर के पीछे के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।