उदयगंज में गली अधूरी, सड़क पर उतरे लोग

नवभारतटाइम्स.कॉम
udhyanganj incomplete lane people take to streets over water problems
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

उदयगंज इलाके में गुरुवार को स्थानीय निवासियों ने अधूरे गली निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि डेढ़ महीने से गली का काम बीच में छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
 स्थानीय निवासी चंद्रकली ने बताया कि गली में गिट्टी डाल दी गई है। डेढ़ महीने से काम बंद पड़ा है। छोटे बच्चों को बाहर भेजते हुए डर लगता है। मेरा बेटा यहीं गाड़ी से गिरकर घायल हो गया था। अब गाड़ी भी गली के अंदर नहीं ला पाते, बाहर ही खड़ी करनी पड़ती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिर्फ गली ही नहीं, पूरे क्षेत्र में सफाई और पानी की समस्या है। स्थानीय निवासी समीक्षा ने बताया कि पिछले दो साल से पानी की समस्या है। 24 घंटे में सिर्फ आधा से एक घंटा पानी आता है। पहले 15-20 मिनट तक इतना गंदा पानी आता है जिसे छू भी नहीं सकते। कई बार गंदा पानी पीकर बीमार हो गए। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं। वहीं पार्षद अमित चौधरी ने बताया कि गली का बजट RCC के लिए पास हुआ है, जबकि लोग इंटरलॉकिंग की मांग कर रहे हैं। इसी मांग पर काम रुकवा दिया गया है।