महिला से मारपीट, बेटियों से अभद्रता

नवभारतटाइम्स.कॉम
महिला से मारपीट, बेटियों से अभद्रता
nNBT न्यूज, लखनऊ : हुसैनगंज के एपी सेन रोड निवासी महिला ने बेटे के दो दोस्तों पर घर में घुसकर मारपीट, बेटियों के कपड़े फाड़ने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार 30 जुलाई की रात बेटे को समझा रही थी कि गलत लोगों की संगत न करे। उनका साथ छोड़ दे। आरोपितों का साथ छोड़ने के लिए उसे डांटा भी था। थोड़ी देर बाद आरोपित सचिन उर्फ बऊवा और मनीष कश्यप घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया। महिला के पति और बेटियों से मारपीट के साथ अभद्रता की गई। हुसैनगंज पुलिस ने दोनों के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत नौ धाराओं में केस दर्ज किया है।