n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : एलडीए में हुए रिश्वतकांड मामले में शिकायतकर्ता ने गुरुवार को एलडीए वीसी से मुलाकात कर शमन मानचित्र के लिए आवेदन किया। निर्माण बिना मानचित्र पास करवाए किया जा रहा था। इस दौरान मौजूद विजिलेंस की टीम ने मानचित्र की फाइल अपने कब्जे में ले ली है। वहीं, निलंबित जेई दिनेश वर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
51 बिल्डिंगों का होगा सर्वे : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 3 सप्ताह के अंदर विशेष टीम अलीगंज की 51 अवैध व खतरनाक बिल्डिंगों का सर्वे करेगी। LDA ने अलीगंज अग्निकांड के बाद इन 51 बिल्डिंगों को चिह्नित किया है।