फैशन टीवी कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow hukka bar busted under the guise of fashion tv cafe two arrested
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : विभूतिखंड पुलिस ने किसान बाजार स्थित फैशन टीवी कैफे में संचालित अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कैफे मालिक और संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने भारी मात्रा में हुक्के, फ्लेवर्ड तंबाकू और अन्य सामान बरामद किया है।

इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार देर रात सूचना के आधार पर कैफे में दबिश दी गई। पुलिस के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। मौके से कर्मचारी राबिन और अर्जित पांडेय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे कैफे मालिक आरिफ और संचालक शारिब शेख के निर्देश पर ग्राहकों को हुक्का परोसते थे। पुलिस ने कैफे से 8 बड़े और 6 छोटे हुक्के, 13 पाइप, 14 चिलम, फ्लेवर्ड तंबाकू और चारकोल जब्त किया। पुलिस के अनुसार कैफे में नाबालिगों और छात्रों को भी हुक्का परोसा जा रहा था। मामले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।