25 People Sick In Health Camp Stomach Pain Vomiting Complaint Due To Contaminated Water
हेल्थ कैंप में 25 लोगों ने की पेट दर्द, उल्टी की शिकायत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज,ग्रेनो वेस्ट: सेक्टर टेकजोन 4 सेवियर ग्रीन आर्च सोसायटी में दूषित पानी से हुए बीमार लोगों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को क्लब हाउस में बिसरख सीएचसी के द्वारा लगे हेल्थ चेकअप कैंप में 35 निवासियों ने जाकर डॉक्टरों को दिखाया। इसमें करीब 25 बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोगों पेट दर्द , उल्टी , दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे। एओए के अध्यक्ष नमित रंजन ने बताया कि पानी की टंकियों की सफाई के लिए प्लानिंग की गई है।