Bjps Retort To Aaps Allegations On Cycle Purchase Transparent Process Baseless Allegations
पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ही खरीदीं साइकलें : BJP
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा साइकिल खरीद को लेकर लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन, भ्रामक और राजनीतिक निराशा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित होने के बाद विपक्ष के पास जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली की बच्चियों के चेहरे पर आई मुस्कान आम आदमी पार्टी के नेताओं को हजम नहीं हो रही है। जो लोग वर्षों तक दिल्ली की बेटियों के लिए ऐसी कोई योजना नहीं ला सके, वे पहली बार शुरू हुई इस कल्याणकारी पहल को लेकर निराधार आरोप लगा रहे हैं।