Sports Training Will Be Available At Shaheed Vijay Singh Pathik Stadium For Rs 210 Per Year
210 रुपये सालाना में मिलेगा प्रशिक्षण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : लंबे समय से बंद पड़े शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में जल्द ही फिर से खेल गतिविधियां शुरू होंगी। गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में स्टेडियम को आमजन और खिलाड़ियों के लिए खोलने का फैसला लिया गया। समिति ने खिलाड़ियों के लिए नाममात्र शुल्क तय किया है। 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों से पूरे साल के लिए सिर्फ 210 रुपये लिए जाएंगे। 18 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को पहले महीने 310 रुपये और इसके बाद हर महीने 200 रुपये शुल्क देना होगा।